गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : बड़ा हादसा : कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक-खलासी की मौत…

By lokesh sharma|18 Feb 2026, 12:44 PM
f X W

गौरेला पेंड्रा मरवाही , पेंड्रा रतनपुर मुख्य मार्ग पर बंजारी घाटी में बड़ा हादसा हो गया है। जहां पर कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, हादसे में चालक और परिचालक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला पेंड्रा रतनपुर मुख्यमार्ग का बंजारी घाट का है। जहां पर ट्रेलर शहडोल (मध्यप्रदेश) से कोयला लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा था। पेंड्रा से रतनपुर जाने के दौरान बंजारी घाटी के अंतिम घाट पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरा। हादसे में चालक प्रकाश महरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे पेंड्रा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा कोयला सड़क किनारे और खाई में बिखर गया। जब कोयला हटाया गया तो ट्रैलर के खलासी उमेश विश्वकर्मा का शव उसके नीचे दबा मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और घाटी मार्ग पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बिटिया/वर्क अभियान के तहत विद्यालयीन छात्राओं को कराया गया विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button