छत्तीसगढ़जशपुर जिला
CG : किसानी कार्य के दौरान घटना, 2 युवकों की मौत …
जशपुर। जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के कोदोपारा गांव में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान उदय राम और बरतु राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों ट्रैक्टर पर सवार थे। ट्रैक्टर पलटते ही दोनों उसके नीचे दब गए और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
अगली खबर लोड हो रही है...




