छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : आज लगेगी स्पेशल लोक अदालत, एनआई एक्ट के मामलों का होगा त्वरित निपटारा …

By kadwaghut|18 Jul 2026, 12:22 PM
f X W

सूरजपुर । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष थॉमस एक्का के निर्देशन में शनिवार 18 जुलाई को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में पराक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 (एनआई एक्ट) की धारा 138 से संबंधित मामलों का आपसी सहमति के आधार पर त्वरित और सौहार्दपूर्ण निपटारा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

स्पेशल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय सूरजपुर और तालुका न्यायालय प्रतापपुर में किया जाएगा। अधिक से अधिक मामलों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से दोनों न्यायालयों में दो-दो खंडपीठ गठित की गई हैं। इस प्रकार कुल चार खंडपीठों के माध्यम से प्रकरणों की सुनवाई होगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे लोक अदालत में उपस्थित होकर आपसी सहमति से अपने मामलों का समाधान करें। लोक अदालत में विवादों का निपटारा होने से समय और धन दोनों की बचत होती है तथा पक्षकारों को लंबे समय तक न्यायालयी प्रक्रिया से भी राहत मिलती है।

प्राधिकरण का उद्देश्य लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण कर न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुगम बनाना है। विशेष रूप से चेक बाउंस से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए यह स्पेशल लोक अदालत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने की तैयारी, सिंगापुर में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM साय

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins