DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का खर्च हुआ आसान : महतारी वंदन योजना बनी सहारा

By kadwaghut|17 Jul 2026, 4:38 PM
f X W

रायपुर, आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम महिलाओं के जीवन में नए बदलाव ला रहे हैं। महतारी वंदन योजना भी ऐसी ही एक पहल बनकर सामने आई है, जिसने ग्रामीण महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देकर उनके आत्मविश्वास को मजबूत किया है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बांटगांव की निवासी मीना बाई यादव इसकी एक मिसाल हैं।


    मीना बाई बताती हैं कि योजना के तहत उन्हें हर माह नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। शुरुआत में यह राशि एक सहारे के रूप में मिली, लेकिन अब यह उनके परिवार के मासिक बजट का अहम हिस्सा बन गई है। इस सहायता से वे बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉपी, किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदती हैं। साथ ही घर की रोजमर्रा की जरूरतें भी आसानी से पूरी हो जाती हैं। पहले छोटे-छोटे घरेलू खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब महतारी वंदन योजना ने उन्हें आर्थिक आत्मविश्वास दिया है। नियमित मिलने वाली राशि से परिवार की आवश्यकताओं का बेहतर प्रबंधन हो रहा है और बच्चों की शिक्षा भी बिना किसी बाधा के जारी है।


    मीना बाई का कहना है कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता का एहसास भी कराती है। वे कहती हैं कि जब महिलाओं के हाथ में नियमित आय आती है तो उसका सबसे अधिक लाभ पूरे परिवार, विशेषकर बच्चों की शिक्षा और पोषण को मिलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। 

READ ALSO  CG : लोभ ही बनता है भोग और रोग का कारण : मुनि संवेगरत्न सागर ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button