DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : जनदर्शन बना भरोसे का मंच, दिव्यांग कुणाल को मिला त्वरित समाधान …

By kadwaghut|17 Jul 2026, 3:33 PM
f X W

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और जनसेवा के संकल्प के अनुरूप जिलों में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी कड़ी में मुंगेली जिले में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान एक दिव्यांग हितग्राही की लंबे समय से लंबित आधार बायोमेट्रिक अपडेट की समस्या का त्वरित समाधान कर जिला प्रशासन ने संवेदनशील और जनहितैषी प्रशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Advertisement
Advertisement

    मुंगेली जिले के ग्राम मानपुर निवासी दिव्यांग हितग्राही कुणाल महिलांग के परिजनों ने जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि आधार सेवा केंद्रों के कई बार चक्कर लगाने के बावजूद तकनीकी कारणों से उनका आधार बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हो पा रहा था। इसके कारण उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की तत्परता और समन्वित प्रयासों से दिव्यांग हितग्राही का आधार बायोमेट्रिक सफलतापूर्वक अपडेट कराया गया।

    आधार बायोमेट्रिक अपडेट होने के बाद अब कुणाल महिलांग को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। इस पहल से न केवल उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तक उनकी पहुंच भी सुनिश्चित हुई।

    दिव्यांग हितग्राही के परिजनों ने जिला प्रशासन की संवेदनशील, त्वरित एवं जनोन्मुखी कार्यशैली की सराहना करते हुए कलेक्टर तथा प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पहल दर्शाती है कि जनदर्शन केवल शिकायत दर्ज कराने का मंच नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन चुका है।

READ ALSO  CG : किसानों के लगभग 30 एकड़ खेतों में मिली सिंचाई की सुविधा
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins