छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: घर में खड़ी बाइक चोरी, मामला दर्ज

By kadwaghut|16 Jul 2026, 8:05 PM
f X W

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ थाना अंतर्गत पुलिस चौकी मोहारा क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में घर के पोर्च से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331 एवं 305 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समारू वर्मा (57 वर्ष) निवासी ग्राम भैसातरा, थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) ने अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 08 AY 5435) अपने समधी हरिराम वर्मा निवासी ग्राम बिजनापुर के पास चलाने के लिए छोड़ रखी थी। समारू वर्मा रोजी-रोटी के सिलसिले में हैदराबाद गए हुए थे।

बताया गया कि 14 जुलाई 2026 की रात मोटरसाइकिल हरिराम वर्मा के घर के पोर्च में खड़ी थी। रात करीब 2:15 बजे हरिराम वर्मा के उठने पर बाइक वहीं खड़ी दिखाई दी, लेकिन सुबह लगभग 5:00 बजे उठकर देखने पर मोटरसाइकिल गायब मिली।

परिजनों ने आसपास और गांव में काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद समारू वर्मा ने 15 जुलाई को पुलिस चौकी मोहारा पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार चोरी गई बाइक की अनुमानित कीमत करीब 55 हजार रुपये है। शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को असल नंबरी अपराध के रूप में पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है और आसपास के संभावित सुरागों के आधार पर जांच कर रही है।

Read Also: Rajnandgaon: नर्स से बदसलूकी का आरोप: कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, डॉक्टर बैद के खिलाफ टीम करेगी पड़ताल

READ ALSO  राजनांदगांव : मोखली में आज होगी दही हांडी लूट प्रतियोगिता…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins