छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : पत्नी के बैंक खाते से पति ने निकाला 28 लाख, पुलिस ने आरोपी बनाया …

By kadwaghut|16 Jul 2026, 10:54 AM
f X W

रायगढ़। जिले में पति ने पत्नी के बैंक खाते से 28 लाख रुपए से अधिक निकाल लिए। महिला का आरोप है कि पति ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना बचत खाते को ज्वाइंट अकाउंट में बदलवाया और बाद में उसमें जमा पूरी राशि निकाल ली। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। शादी पुलिस के मुताबिक, ग्राम किरीतमाल निवासी प्रभा डनसेना (38) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि पति मनोज डनसेना से विवाद के चलते वह साल 2024 से अपने बेटे के साथ विकास नगर में किराए के मकान में रह रही है। दोनों के बीच तलाक और भरण-पोषण का मामला फिलहाल रायगढ़ के कुटुंब न्यायालय में विचाराधीन है।

शिकायत में महिला ने बताया कि उसके नाम से ग्रामीण बैंक, भूपदेवपुर में बचत खाता संचालित है, जिसमें वह लंबे समय से राशि जमा कर रही थी। आरोप है कि पति ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना बैंक में आवेदन देकर खाते में अपना नाम जुड़वाया और उसे ज्वाइंट अकाउंट बनवा लिया। महिला के अनुसार, दोनों के अलग रहने के दौरान 3 जुलाई को मनोज डनसेना ने खाते से 28 लाख 4 हजार 710 रुपए निकाल लिए। बाद में जब वह खुद बैंक से पैसे निकालने पहुंची, तब उसे खाते से पूरी राशि निकाले जाने की जानकारी मिली। घटना के बाद महिला ने परिजनों को जानकारी देने के बाद भूपदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस बैंक दस्तावेजों और खाते से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

READ ALSO  राजनांदगांव : स्टेशन पारा अंडरब्रिज का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा करने का रखा लक्ष्य...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button