छत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

CG : विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का करें निराकरण : कलेक्टर …

By kadwaghut|06 May 2026, 1:06 PM
f X W

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय सीमा क़ी बैठक में विभागीय कार्यो के साथ सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में आयोजित हो रहे समाधान शिविर क़ी समीक्षा क़ी। उन्होंने राजस्व सम्बधित लंबित आवेदनों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियो को दिये। कलेक्टर शर्मा ने कहा कि अविवादित बंटवारा, नामांतरण,त्रुटि सुधार हेतु अभियान चलाएं। 15 दिन का कार्ययोजना बनाकर पटवारी और आरआई से प्रतिवेदन लें। इसीतरह स्वामित्व योजना अंतर्गत किसानों का स्वामित्व कार्ड बनाएं। उन्होंने जनगणना अंतर्गत मकान सुचिकरण एवं गणना कार्य क़ी समीक्षा करते हुए भाटापारा एवं लवन तहसील में अब जिन एचएलबी में गणना कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है वहां शीघ्र प्रारम्भ कराएं।

Advertisement
Advertisement

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले में आयोजित हो रहे जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का पोर्टल पर तत्काल प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा निराकरण क़ी जानकारी शिविर स्थल पर देने के निर्देश दिये। इसके साथ ही लंबित आवेदन का भी जल्द निराकरण कर आवेदक को सूचित करने कहा। उन्होंने शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण के साथ ही जल संचय वाहिनी को भी सम्मानित करने के निर्देश दिये।कलेक्टर श्री शर्मा ने आगामी 11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को देखने हेतु जिले में उपयुक्त स्थल का चिन्हाँकित कर अवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : नशे के कारोबार पर बड़ा एक्शन, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins