छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : हत्या केस की जांच में थाना प्रभारी ने नहीं दिखाई गंभीरता, CSP ने माँगा जवाब …

By kadwaghut|16 Jul 2026, 11:01 AM
f X W

दुर्ग। कुछ दिनों पूर्व हुए दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद एक युवक की हत्या कर दिए जाने वाले मामले में पद्मनाभपुर थाना प्रभारी प्रमोद रुसिया द्वारा मामले में उचित कानूनी कार्रवाई व जिम्मेदारी का निर्वहन न करते हुए अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर ने उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इस संबंध में उन्हें अपना स्पष्टीकरण तत्काल डाक के माध्यम से कार्यालय को उपलब्ध कराने कहा गया है। 12 जुलाई की रात को पोटिया चौक कुंदरा पारा थाना पद्मनाभपुर में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के कारण लेखराम कोठारी की आरोपी गणों द्वारा हत्या कर दी गई थी। आरोपी गणों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। इस मामले में प्रमोद रुसिया द्वारा लापरवाही बरते जाने का मामला सामने आया है। हत्या होने के संबंध में थाना प्रभारी द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक को किसी तरह की सूचना नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी के पहुंचने से पूर्व ही नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए तुरंत घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण प्रारंभ कर दिया था और मृतक के शरीर को मर्चुरी भिजवा दिया था। दोनों पक्षों के बीच हिंसक विवाद के बाद तत्काल थाना पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की गई थी।छुट्टियां व मौसमी आयोजन लेखराम कोठारी की हत्या की सूचना मिल जाने के बावजूद थाना प्रभारी द्वारा ऐहतियात बरता नहीं गया और एक आरोपी लक्ष्मी चेलक अस्पताल से फरार हो गया था जिसे देर रात एसीसीयु टीम द्वारा पकड़ा गया था। यदि उक्त आरोपी द्वारा पकड़े जाने से पूर्व अन्य कोई अपराध कर देता तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होता। आरोपियों की गिरफ्तारी में भी थाना प्रभारी द्वारा सार्थक प्रयास नहीं किया गया था।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : BSP लोहा चोरी कांड में मास्टरमाइंड को राहत ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins