छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : आज राम मंदिर करेंसी टावर से तेलीबांधा थाना चौक तक सर्विस रोड रहेगा बंद …

By kadwaghut|15 Jul 2026, 11:57 AM
f X W

रायपुर। आज राम मंदिर करेंसी टावर से तेलीबांधा थाना चौक तक सर्विस रोड बंद रहेगा। पुलिस ने बताया कि आज लोकभवन में नकटी ग्राम की घटना को लेकर ज्ञापन देने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी एवं नकटी ग्राम के रहवासियों के द्वारा समस्याओं को लेकर काफ़ी लोगों की शामिल होने की संभावना है। उक्त कार्यक्रम के दौरान पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तक यातायात का दबाव अत्यधिक रहने की संभावना है साथ ही राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक सर्विस रोड पूर्ण रूप से बंद रहेगा । अतः आमजन से अनुरोध है कि महासमुंद से दुर्ग की ओर जाने वाले राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक केवल मुख्य मार्ग का प्रयोग करें । अनावश्यक रूप से सर्विस रोड का उपयोग करने से बचें ।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुईं शिक्षिका कोनिका, मिली शाबाशी…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins