छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन पर CG विधानसभा में तीखी चर्चा, प्रश्नकाल के दौरान विधायक ने पूछे अहम सवाल

By Admin|14 Jul 2026, 1:11 PM
f X W

रायपुर.

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है. सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक भईया लाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता और कार्यों के भौतिक सत्यापन पर मंत्री अरुण साव से सवाल किए.

सदन की आज कार्यवाही इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए अनुमति मांगेगी. इसके अलावा आज ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और जांजगीर-चांपा जिले में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला भी सदन में गूंजेगा. इसके अलावा विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू विभिन्न याचिकाएं सदन में प्रस्तुत करेंगे.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मासिक धर्म स्वच्छता पर डॉ. वर्णिका शर्मा का जोर, स्कूल-छात्रावासों में मिलेगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins