छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस पर मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में हरित भविष्य के लिए स्वस्थ जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

By kadwaghut|11 Dec 2025, 7:21 PM
f X W

राजनांदगांव । भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस पर हरित भविष्य के लिए स्वस्थ जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. पीएम लुका ने कहा कि मेडिकल संस्थानों की पर्यावरण संरक्षण एवं जन-स्वास्थ्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर उपस्थित थे। विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. दिव्या साहू ने बढ़ते प्रदूषण संबंध स्वास्थ्य जोखिमों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं की जलवायु-संवेदनशील पहलों में भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यशाला में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय विशेषज्ञों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा देशव्यापी जलवायु – स्वास्थ्य क्षमता निर्माण ढांचे पर जानकारी प्रदान की गई। हरित एवं जलवायु सहिष्णु स्वास्थ्य संस्थान विकसित करने पर एक उपयोगी एवं व्यवहारिक में संस्थागत स्तर पर अपनाए जाने योग्य उपाय बताये गए। कार्यशाला में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय विशेषज्ञ एनसीडीसी नई दिल्ली डॉ. आकाश श्रीवास्तव, अतिरिक्त निदेशक क्लाईमेट चेंज डिविजन एनसीडीसी डॉ. अनिकेत चौधरी, प्रोफेसर डॉ. कमलेश जैन, डॉ. नवीन तिवारी, डॉ. धीरज भावनानी, डॉ. निशा मेश्राम, डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. प्रतीक खन्ना डॉ. श्राव्या ने अपना विचार रखे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में 12 DSP बने ASP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश; देखें पूरी लिस्ट ...

Related Articles

Back to top button