छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : यादव समाज आज करेगा पदक विजेता ज्ञानेश्वरी का अभिनंदन…

By lokesh sharma|04 Aug 2026, 11:21 AM
f X W

राजनांदगांव , कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर यादव समाज को गौरवान्वित करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव का अभिनंदन सर्व यादव समाज द्वारा किया जाएगा। 4 अगस्त को पद्मश्री गोविंदराम ऑडिटोरियम में अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा। जिसमें यादव समाज के साथ-साथ नगर की खेल और सामाजिक संस्थाओं द्वारा उक्त प्रतिभाशाली भारतीय वेट लिफ्टर का नागरिक अभिनंदन किया जाना है।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्व यादव समाज के संरक्षक महापौर मधुसूदन यादव के निवास में एक बैठक आयोजित की गईं, जिसमें तय किया गया कि अभिनंदन समारोह से पहले एक बाइक रैली निकाली जाएगी जिसमें यादव समाज के तीन प्रमुख झेरिया, कोसरिया एवं ठेठवार शाखा के युवा और महिलाएं शामिल होंगी।

आयोजन की तैयारी में सर्व यादव समाज के पदाधिकारी राजेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, गरीबाराम यादव, सुदेश यादव, महेश यादव, राधेलाल यादव, नरेंद्र यादव, भोला यादव, विनोद यादव बंटी, रितेश यादव, मन्ना यादव, अमन यादव सहित अन्य जुटे हुए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान के तहत रसोड़ा भालूपतेरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान आयोजित ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins