DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : अनाधिकृत रूप से भंडारित पाए जाने पर 150 क्विंटल धान जप्त

By kadwaghut|24 Nov 2025, 12:58 PM
f X W

गौरेला पेंड्रा मरवाही, मरवाही विकासखण्ड के ग्राम खुरपा के लम्नाटोला में दो सगे भाई नारद भैना और व्यास भैना के घर अनाधिकृत रूप से भंडारित पाए जाने पर लगभग 150 क्विंटल धान जप्त कर गांव के सरपंच की देख-रेख में उनके सुपुर्द किया गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के दौरान बिचौलियों द्वारा अनाधिकृत रूप से धान का परिवहन एवं भंडारण कर उपार्जन केंद्रों में खपाए जाने पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसडीएम मरवाही देवेन्द्र सिरमौर ने बताया कि सूचना मिलने पर खुरपा के लम्नाटोला में जांच के दौरान अनाधिकृत रूप से धान भंडारित पाए जाने पर जप्ती की कार्रवाई की गई है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रिश्तों में दरार का दर्दनाक मामला, पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins