छत्तीसगढ़

CG : बीजापुर में हमले के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत …

By kadwaghut|13 Jul 2026, 12:11 PM
f X W

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आपसी विवाद के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले ने अब हत्या का रूप ले लिया है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद पुलिस ने पहले दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी महिला को घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 जुलाई 2026 की शाम लगभग 7 से 7:30 बजे के बीच बीजापुर शहर के शांतिनगर इलाके में हुई थी। यहां रहने वाली रिंकी कुड़ियम (उम्र लगभग 29 वर्ष) निवासी ग्राम नुकनपाल, थाना मोदकपाल (हाल निवासी शांतिनगर, बीजापुर) का अपने साथ रह रहे युवक दिलीप कुड़ियम के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी महिला ने दिलीप कुड़ियम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल बीजापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर रेफर कर दिया गया। घटना के तत्काल बाद थाना बीजापुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 47/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 में मामला दर्ज कर आरोपी महिला रिंकी कुड़ियम को 6 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इधर, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दिलीप कुड़ियम की हालत लगातार गंभीर बनी रही।

READ ALSO  CG : नंदनवन जंगल सफारी में पसरा मातम, 14 साल तक रही 'फफोरी' ने कहा अलविदा ...

चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जिसकी सूचना मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को मृत्यु मेमो के माध्यम से दी। मृत्यु की पुष्टि होने के बाद बीजापुर पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। अब इस प्रकरण की विवेचना हत्या के मामले के रूप में की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की गहन जांच जारी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ सामने आया है। हालांकि घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि वारदात के पीछे की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें। बीजापुर पुलिस ने बताया कि कानून के अनुसार मामले में आवश्यक धाराएं जोड़ी गई हैं और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना जारी रहेगी। युवक की मौत के बाद यह मामला अब हत्या के अपराध के रूप में दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button