मध्य प्रदेशराज्‍य

खरगोन हादसा: वेल्डिंग करते समय टैंकर फटा, धमाके से मची अफरा-तफरी, दूर तक महसूस हुआ असर

By Admin|13 Jul 2026, 11:23 AM
f X W

खरगोन
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. यहां मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम मगरखेड़ी में एक टैंकर की वेल्डिंग के दौरान हुए भीषण विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. धमाका इतना भीषण था कि टैंकर के परखच्चे करीब 500 मीटर दूर तक जा गिरे. विस्फोट की चपेट में आने से आसपास खड़ी एक कार और नजदीकी मकानों के कांच भी टूट गए। 

टैंकर के अंदर गैस बनने से हुआ ब्लास्ट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया. धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. ब्लास्ट के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. हादसे में टैंकर चालक विनोद पिता श्रीराम (45), निवासी भैंसाचौबे, जिला बस्ती (उत्तर प्रदेश) व वेल्डिंग कर रहे नितेश पिता हरिनाथ (35), निवासी बिहार घायल हो गए. वहीं, टैंकर के उड़े हुए लोहे के टुकड़ों की चपेट में आकर भीम पिता भागीरथ रोकड़े (45), निवासी ग्राम मगरखेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे के तुरंत बाद भीम को तत्काल ठीकरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टैंकर के अंदर गैस बनने के कारण वेल्डिंग के दौरान यह विस्फोट हुआ. गौरतलब है कि घटना राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे उस स्थान पर हुई, जहां रविवार को साप्ताहिक बाजार भी लगता है. यदि ये धमाका चौराहे या भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में होता, तो जनहानि कहीं अधिक हो सकती थी। 

READ ALSO  भारत और सऊदी अरब के धार्मिक कानूनों पर MP निर्वाचन आयुक्त की टिप्पणी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

विस्फोट के बाद आसपास के घरों के टूटे दरवाजे और कांच
मामले में बालाक्वाड़ा थाना इंचार्ज सागर चौहान का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि शाम के समय यह सूचना मिली कि मगारखेड़ी सर्विस रोड पर एक वेल्डिंग दुकान पर एक टैंकर की वेल्डिंग की जा रही थी, तभी ब्लास्ट हो गया और वेल्डिंग करने वाला व ड्राइवर घायल हो गए. वहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। 

धमाका इतना भयानक था कि टैंकर के परखच्चे 500 मीटर दूर तक जा गिरे. साथ ही मोहल्ले के कई घरों के दरवाजे टूटे गए और आसपास खड़ी कार और मकानों के कांच भी टूटे. टैंकर आंध्र प्रदेश से क्रूड ऑयल लेकर झाबुआ के मेघनगर गया था और खाली कर लौट रहा था. फिलहाल हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button