छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : सामाजिक समाघात दल ने ग्राम छेरकाबांधा एवं रतखण्डी में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया…

By lokesh sharma|24 Dec 2025, 10:51 AM
f X W

आमामुड़ा एवं लारीपारा व्यपवर्तन योजना

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर । जिले के रतनपुर तहसील के ग्राम छेरकाबांधा एवं रतखण्डी में नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम छेरकाबांधा एवं रतखण्डी में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया।

मूल्यांकन में पाया गया कि छेरकाबांधा गांव में भू-अर्जन से 1.02 एकड़ भूमि एवं रतखण्डी में भू-अर्जन से 2.61 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है जिसका समाघात दल ने किसानों से भी सहमति लिया और पाया कि अर्जित भूमि से कोई मकान आदि प्रभावित नहीं हो रहा है और न ही किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना है।

सामाजिक समाघात दल द्वारा यह पाया गया है कि अधोसंरचना पर कोई बाधा नहीं है तथा अधोसंरचना का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। समाघात दल इस बात से संतुष्ट है कि जल संसाधन विभाग को जितनी भूमि की आवश्यकता है उतनी ही भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।

समाघात दल ने ग्राम छेरकाबांधा एवं रतखण्डी तहसील रतनपुर के अंतर्गत जल संसाधन संभाग कोटा के नहर निर्माण हेतु ग्राम छेरकाबांधा में रकबा 1.02 एकड़ एवं रतखण्डी में रकबा 2.61 एकड़ भूमि का अर्जन लोकहित में किए जाने की अनुशंसा की है।

ग्राम छेरकाबांधा में लारीपारा व्यपर्वतन योजना अंतर्गत नहर निर्माण होने से 4 गांवों की लगभग 600 हेक्टेयर एवं ग्राम रतखण्डी में आमामुड़ा व्यपवर्तन योजना अंतर्गत नहर निर्माण होने से 9 गांवों की लगभग 1600 हेक्टेयर कृषि भूमि पर सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बिना लाइसेंस कीटनाशक भंडारण पर FIR, जांच में सभी 7 नमूने मिसब्रांडेड ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins