छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 26 जुलाई को 6 वर्गों में होगी तृतीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता …

By kadwaghut|13 Jul 2026, 11:09 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी l अंबागढ़ चौकी के टाउन हॉल में रविवार को पतंजलि योग समिति तहसील इकाई, भारत स्वाभिमान न्यास, युवा भारत, किसान समिति ,महिला समिति तथा योगासन स्पोर्ट्स के सभी पदाधिकारीयों, सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास अशोक वर्मा, योग समिति जिला प्रभारी डॉ. रंजन कुमार साहू, युवा भारत के जिला प्रभारी सोमदत्त साहू, जिला अध्यक्ष योगासन स्पोर्ट के मार्गदर्शन में संयुक्त रूप से योग के प्रचार-प्रसार, विस्तार अधिक से अधिक करने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए चर्चा की गई

इसके लिए पहले तहसील स्तर, जिला स्तर के सभी पांचों संगठन का विस्तार कर पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया। योगासन स्पोर्ट के सदस्यों के द्वारा तृतीय जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता कराने 26 जुलाई को अंबागढ़ चौकी में करने का निर्णय लिया। प्रतियोगिता महिला, पुरुष दोनों वर्गों में अलग-अलग होगी।

प्रतियोगिता कुल 6 आयु वर्गों में होगी। जिसमें 10 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष, 18 से 28 वर्ष, 28 से 35 वर्ष, 35 से 45 वर्ष, 45 से 55 वर्ष तक होगी। बैठक में संपत लाल छेदैया, वरिष्ठ योगाचार्य रामेंद्र तिवारी, घनाराम साव, बल्दूराम यादव, सुधीर शुक्ला, दिलीप कुम्भकार, मयूर अग्रवाल मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, बढ़ा मासिक मानदेय

Related Articles

Back to top button