छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 72.29 लाख के 17 विकास कार्यों को मिली मंजूरी …

By kadwaghut|13 Jul 2026, 11:01 AM
f X W

राजनांदगांव| भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री ऋषिदेव चौधरी ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ.रमन सिंह के प्रयासों से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2026-27 के तहत जिले में 72.29 लाख रुपए की लागत के 17 अधोसंरचना निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।

बताया कि स्वीकृत कार्यों में ग्राम ईरा में पुलिया, मनकी में मुक्तिधाम, फुलझर में अहाता, डिलापहरी और सुरगी में शेड निर्माण, सुरगी में निर्मला घाट, बरगा में गली कांक्रीटीकरण, कुम्हालोरी और भंडारपुर में सीसी रोड, आरला में सामुदायिक भवन तथा कोटराभाठा में शेड निर्माण सहित कुल 17 विकास कार्य शामिल हैं।

इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और लोगों को बेहतर आवागमन व सामाजिक अधोसंरचना का लाभ मिलेगा। ऋषिदेव चौधरी ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने अपने सभी कार्यकालों में राजनांदगांव के विकास को प्राथमिकता दी है और वर्तमान में भी विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सुकमा में बस्तर फाइटर्स के 375 पदों पर बंपर भर्ती, 2 नवंबर से आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया ...

Related Articles

2

Back to top button