छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिले के 7 केंद्रों में आज होगी परीक्षा…

By kadwaghut|12 Jul 2026, 10:33 AM
f X W

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। जिले में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा में देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को केन्द्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा संचालन के लिए अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।

गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित संधारण, वितरण और परीक्षा के बाद नियमानुसार संकलन और प्रेषण के लिए अफसरों को पहले से दिशा-निर्देश जारी जारी किया गया है। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र साथ में लाना होगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मां भवानी के दरबार में चोरों का धावा, दान पेटी से 10 हजार रुपये लेकर फरार...

Related Articles

Back to top button