छत्तीसगढ़

 CG : भारतीय वायु सेना में करियर का सुनहरा अवसररू चिरमिरी में आयोजित कार्यशाला में युवाओं को मिली भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी …

By kadwaghut|11 Jul 2026, 3:16 PM
f X W

एमसीबी/ युवाओं को भारतीय वायु सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने और अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चिरमिरी में अग्निवीर वायु भर्ती कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में भारतीय वायु सेना भर्ती कार्यालय भोपाल (मध्यप्रदेश) के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, प्रशिक्षण तथा रोजगार के अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

Advertisement
Advertisement

कार्यशाला में भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वायु सेना की गौरवशाली परंपरा, राष्ट्र सुरक्षा में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा अनुशासन, समर्पण और देशसेवा के मूल्यों से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायु सेना युवाओं को सम्मानजनक करियर, आधुनिक तकनीक के साथ कार्य करने का अवसर, उत्कृष्ट प्रशिक्षण तथा उज्ज्वल भविष्य प्रदान करती है।

अधिकारियों ने अग्निवीर वायु सहित विभिन्न भर्ती योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक एवं चिकित्सीय मानकों, लिखित परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन तथा मेडिकल परीक्षण सहित चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की विस्तार से जानकारी दी।

विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि वे गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों की बेहतर तैयारी करें, नियमित शारीरिक फिटनेस बनाए रखें, अनुशासित जीवनशैली अपनाएं तथा भर्ती संबंधी जानकारी केवल भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें।
कार्यशाला के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण, वेतन, सेवा अवधि, पदोन्नति, उच्च शिक्षा के अवसर एवं भविष्य की संभावनाओं से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक समाधान किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

READ ALSO  मोहला : पहली बार वनांचल के मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान…

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का उद्देश्य युवाओं को सही करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा उन्हें सशस्त्र सेनाओं में सेवा के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यशाला के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में भारतीय वायु सेना के प्रति उत्साह और जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई तथा उन्हें अपने भविष्य के लिए उपयोगी और व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins