छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शतरंज में स्वर्णा ने जमाई धाक, नेशनल में खेलेंगी…

By kadwaghut|06 Sep 2026, 12:12 PM
f X W

राजनांदगांव , राजनांदगांव की 13 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी स्वर्णा वर्मा ने राज्य स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में लगातार जीत दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ अब स्वर्णा राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्णा ने दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय सुकुलदैहान में कक्षा 8वीं की छात्रा स्वर्णा ने अंडर-14 शतरंज वर्ग में पहले जिला और फिर दुर्ग संभाग स्तर पर जीत हासिल की थी। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपना दबदबा कायम रखा। जिला और संभाग स्तर पर रैंक-1 हासिल करने के बाद राज्य स्तर के लिए उनका चयन हुआ था। लगातार बेहतर प्रदर्शन से उन्होंने विद्यालय, जिले और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

स्वर्णा ने महज 5 वर्ष की उम्र में अपने पिता के साथ शतरंज खेलना शुरू किया था। । स्वर्णा का कहना है कि शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि सोचने, धैर्य रखने और सही रणनीति बनाने की कला है। राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद स्वर्णा अब मध्यप्रदेश के सीहोर में आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता में छग से खेलेंगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : उद्योग मंत्री ने बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Related Articles

Back to top button