छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

नवरात्रि पर परीक्षा स्थगित करने की मांग, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

By kadwaghut|26 Sep 2025, 9:23 PM
f X W


राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व पर विश्वविद्यालय द्वारा तय की गई परीक्षा तिथियों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विरोध जताया है। परिषद की राजनांदगांव इकाई ने महाअष्टमी और महानवमी के दिन होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन स्थानीय कॉलेज प्राचार्यों के माध्यम से कुलपति तक पहुँचाया गया।
एबीवीपी का कहना है कि महाअष्टमी और महानवमी जैसे पावन अवसर पर परीक्षा आयोजित करना छात्रों की धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानसिक संतुलन पर भी असर डालता है। परिषद ने मांग की है कि परीक्षा तिथियों में बदलाव कर नई तारीख घोषित की जाए।
नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा, नवरात्रि हमारे धर्म और संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। इन विशेष तिथियों पर परीक्षा आयोजित करना विद्यार्थियों की पूजा-अर्चना और पारिवारिक धार्मिक कार्यक्रमों में बाधा बनता है। यह केवल एक शैक्षणिक विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक सम्मान का भी मामला है।
उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए महाअष्टमी और महानवमी की तिथियों पर परीक्षा न रखी जाए। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलनात्मक कदम भी उठाए जा सकते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी कुमारी बाई के लिए मुश्किल घड़ी में सहारा ...

Related Articles

2

Back to top button