छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मुक्तिधाम के उद्यान में हरियाली बिखेरने जुटेंगे रिटायर इंजीनियर्स…

By lokesh sharma|10 Jul 2026, 12:06 PM
f X W

राजनांदगांव , मोतीपुर-नया ढाबा मार्ग किनारे स्थित मुक्तिधाम के उद्यान में हरियाली की सुंदरता भरने रिटायर इंजीनियरों के संगठन फोरम आफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन (फोर्डे) ने जमीनी तैयारी तेज कर दी है। संगठन की राजनांदगांव शाखा के द्वारा पौधारोपण के साथ अन्य कार्य करने के प्रस्ताव पर महापौर मधुसूदन यादव ने उद्यान स्थल का निरीक्षण किया।

बताया गया कि निरीक्षण के दौरान महापौर के द्वारा संगठन के रुचि लेने और आग्रह के अनुरूप स्थल की जानकारी लेने, फेंसिंग की स्थिति, ग्रीष्म ऋतु में जल की उपलब्धता, रखरखाव के लिए आवश्यक संसाधन अनेक पहलू पर संज्ञान लेकर निगम के अफसरों को निर्देश दिए गए। संगठन का मानना है कि जन भागीदारी से किया हुआ कार्य आने वाली पीढ़ी को मार्ग प्रशस्त करती है।

पर्यावरण के क्षेत्र में फोर्डे की सेवा समर्पण को साधुवाद देते हुए जनमानस के लिए अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर फोर्डे जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर, प्रभारी जीआर देवांगन, स्थानीय पार्षद मनोहर यादव, कमलेश बांधे, सावन वर्मा के साथ निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं ठेकेदार मौजूद रहे। पौधारोपण वर्तमान समय में पर्यावरण के प्रति जागृति के साथ ही स्वस्थ समाज की भी जरूरत है। इसे ध्यान में रख फोर्डे की तरफ से संकल्प लिया कि उद्यान को हरियाली से सराबोर करेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : भाजपा आज शहर में निकालेगी विशाल जनजागरण पदयात्रा...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button