राजस्थानराज्‍य

बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा, लाडो योजना के भुगतान पर सरकार सक्रिय

By Admin|09 Jul 2026, 7:32 PM
f X W

जयपुर
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश कुमार यादव ने गुरुवार को शासन सचिवालय में लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पात्र बालिकाओं को समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक श्री सीताराम जाट सहित संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री यादव ने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना बालिकाओं के शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तकनीकी बाधाओं का शीघ्र समाधान करते हुए सभी पात्र बालिकाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

लाडो प्रोत्साहन योजना राज्य सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल है। योजना के तहत पात्र बालिकाओं को 1.50 लाख रुपये का संकल्प पत्र प्रदान किया जाता है। 1 अगस्त 2024 से अब तक 6.50 लाख से अधिक बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जा चुका है। दो से अधिक संतान संबंधी बाध्यता समाप्त कर दी गई है तथा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 4,531.96 लाख रुपये के विपत्र कोषालय को भेजे गए, जिनमें से 2,509.48 लाख रुपये के विपत्रों का ईसीएस हो चुका है, जबकि 2,022.48 लाख रुपये के विपत्र ईसीएस की प्रक्रिया में हैं। अब तक 2,56,808 बालिकाओं को तृतीय किस्त का लाभ प्रदान किया जा चुका है तथा शेष पात्र आवेदनों के भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

READ ALSO  पीतल उद्योग को मिलेगी नई उड़ान! योगी सरकार के विजन से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाएगा मुरादाबाद
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button