छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : बिलासपुर में आग का खौफनाक मंजर, रस्सी-कपड़े के सहारे बचाई गईं कई जानें …

By kadwaghut|19 Oct 2026, 10:30 AM
f X W

बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में मुक्तिधाम के पास बने अटल आवास के ग्राउंड फ्लोर पर रविवार की रात भीषण आग लग गई. रहवासियों में घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घरों में मौजूद थे. दहशत में कुछ महिलाओं और बच्चों ने जान बचाने के लिए पहले और दूसरे फ्लोर से छलांग लगा दी, जिसमें एक के घायल होने की सूचना है. गनिमत रही घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.

जानकारी के मुताबिक, सरकंडा थाना इलाके के मुक्तिधाम के पास बने अटल आवास के ग्राउंड फ्लोर में रविवार देर रात आग लग गई. आग की चपेट में आने से आवास के बाहर खड़ी करीब 6 बाइक जलकर खाक हो गईं. आग की लपटें से निकल रहे धुएं को देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना और उन्होंने बचने के लिए परिवार समेत छलांग लगा दी. बाद में आसपास रहने वाले लोगों ने रस्सी और कपड़े के सहारे महिलाओं और बच्चों को छत से उतारा. करीब 75 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया.

आग लगने के बाद आवास में रहने वाले लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन धुएं और आग के कारण कई लोग भीतर ही फंस गए. स्थिति बिगड़ती देख लोगों में दहशत फैल गई. फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रस्सी के सहारे रेस्क्यू अभियान चलाया गया. बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद राहत कार्य तेज किया गया. घटना की सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने देर रात आग पर काबू पाया. आग लगने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई थी. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि एक व्यक्ति के घायल होने की बात सामने आई है. आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. सरकंडा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आग कैसे लगी और इससे कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी.

READ ALSO  विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका, प्रदेश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button