छत्तीसगढ़

धमतरी में जंगल बचाने की मुहिम: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त रुख

By Admin|15 Apr 2026, 8:11 PM
f X W

धमतरी.

Advertisement
Advertisement

जिले के नगरी क्षेत्र में आज प्रशासन ने 25 से अधिक अवैध घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल नगरी के गोनदला नाला गांव में पिछले कई वर्षों से लोग अतिक्रमण कर रहे थे। प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस और अल्टीमेटम दिए गए, इसके बावजूद कब्जाधारियों ने जमीन खाली नहीं की।

नोटिस के बाद भी जमीन खाली नहीं करने पर आज वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अतिक्रमण कारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मानव तो बन गए, ध्यान रहे मानवता भी बनी रहे : मुनि संवेगरत्न सागर ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins