बिहार / झारखण्डराज्‍य

टैटू बना पुलिस का सुराग, रांची में हत्या मामले में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

By Admin|08 Jul 2026, 6:36 PM
f X W

रांची
 रांची के बुंडू इलाके में पति की हत्या कराने के आरोप में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

Advertisement
Advertisement

पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति की बेरहमी से हत्या करवाई, फिर पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काटकर अलग कर दिया और धड़ को पेट्रोल डालकर जंगल में जला दिया।

सिर काटा और धड़ को आग लगा दी
इस मामले की शुरुआत बीती 19 जून को हुई थी, जब बुंडू थाना क्षेत्र के सुमानडीह गांव के पास महादेवटांड़ के जंगलों में एक अज्ञात पुरुष का अधजला और बिना सिर का शव मिला था।

शव की हालत देखकर साफ लग रहा था कि अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए सिर काटा और धड़ को आग लगा दी। पुलिस के लिए मृतक की पहचान करना सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर गुदा हुआ एक टैटू पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बन गया। कलाई पर संजय राय पाल लिखा हुआ था।

निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस आखिरकार मृतक के घर तक पहुंच गई। मृतक की पहचान तमाड़ थाना क्षेत्र के मांझी टोला निवासी 27 वर्षीय संजय लोहरा के रूप में हुई।

पत्नी को दो सालों चल रहा था प्रेम प्रसंग
जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो कड़ियां जुड़ती चली गईं। पुलिस के मुताबिक, मृतक संजय लोहरा की पत्नी सुबोधनी देवी का पिछले दो साल से तमाड़ के धोबी टोला रहने वाले रमन कुमार सेठ के साथ अवैध प्रेम संबंध चल रहा था।

READ ALSO  यूपी के बदलाव पर युवाओं का मंथन, ‘यूपी डायलॉग’ में 100 से ज्यादा युवाओं ने रखे विचार

हाल ही में संजय को अपनी पत्नी के इस अफेयर की भनक लग गई थी, जिसके बाद घर में विवाद होने लगा। अपने प्यार के बीच में पति को रोड़ा बनता देख सुबोधनी ने खतरनाक कदम उठाने का फैसला किया।

शौच के बहाने पति को रोका
उसने अपने प्रेमी रमन के साथ मिलकर संजय को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और इसके लिए बकायदा सुपारी भी दी गई। साजिश के तहत 18 जून को सुबोधनी देवी ने अपने पति संजय लोहरा को बहाना बनाकर बुण्डू बुलाया। उसने कहा कि दोनों को सोनाहातु इलाके में एक शादी समारोह में जाना है।

संजय अपनी पत्नी को बाइक पर बिठाकर निकल पड़ा। रास्ते में सोनाहातु थाना क्षेत्र के पास आड़िया सतिया नदी के किनारे सुबोधनी ने शौच का बहाना बनाया और पति को बाइक रोकने के लिए कहा। जैसे ही संजय रुका, सुबोधनी नदी की तरफ चली गई।

धड़ पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी
तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे उसका प्रेमी रमन कुमार सेठ अपने दो अन्य साथियों के साथ कार से पहुंच गया। सबने मिलकर संजय लोहरा को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और फिर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद वे शव को कार में लादकर बुंडू के सुमानडीह जंगल ले गए। वहां उन्होंने धारदार हथियार (चापड़) से संजय का सिर धड़ से अलग कर दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए धड़ पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जबकि सिर को तमाड़ के रानी वन जंगल में जमीन के नीचे गाड़ दिया।

पुलिस को भटकाने के लिए बाइक छोड़ी
पुलिस को भटकाने के लिए संजय की बाइक को तमाड़ के बबईकुढ़ी के पास लावारिस छोड़ दिया गया था। दोनों आरोपितों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों आरोपितों की निशानदेही पर रानी वन जंगल की खुदाई करवाकर मृतक संजय का कटा हुआ सिर बरामद कर लिया है।

READ ALSO  महिला अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, UPSC से बैंकिंग तक परीक्षा पास करने पर मिलेगी आर्थिक सहायता

इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार (चापड़), घटना में शामिल कार, दो मोबाइल फोन और मृतक की बाइक भी जब्त कर ली है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins