छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : “एक दौड़ झूलेलाल साईं के नाम” — सिंधी पंचायत युवा विंग्स के आयोजन में पूरे सिंधी समाज ने एकजुट होकर रचा इतिहास

By kadwaghut|11 Jan 2026, 8:19 PM
f X W

राजनांदगांव। आज प्रातः सिंधी पंचायत युवा विंग्स के तत्वावधान में आयोजित भव्य मैराथन “एक दौड़ झूलेलाल साईं के नाम” अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस आयोजन में पूरा सिंधी समाज एक साथ सुबह उमड़ पड़ा, जिसने सामाजिक एकता और संगठन की शक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश बनी। बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व सिंधी पंचायत युवा विंग्स के अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, उपाध्यक्ष श्री कमल गंगवानी एवं महासचिव श्री जितेंद्र गंसानी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सिंधी पंचायत युवा विंग्स की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन की सफलता पर पूरे सिंधी समाज का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Rajnandgaon : “एक दौड़ झूलेलाल साईं के नाम” — सिंधी पंचायत युवा विंग्स के आयोजन में पूरे सिंधी समाज ने एकजुट होकर रचा इतिहास

कार्यक्रम से संबंधित जानकारी सीए सुशील सुखीजा द्वारा दी गई।
इस अवसर पर पूज्य सिंधी समाज राजनांदगांव से श्री मन्नूमल मोटलानी जी, श्री ब्रह्मानंद बजाज, अधिवक्ता रमेश गंगवानी एवं सिंधी पंचायत प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश दरयानी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही आयोजन में माननीय महापौर मधुसूदन यादव, कोमल सिंह राजपूत, अतुल विश्वकर्मा जी (कमिश्नर, नगर निगम), राजा मखीजा,
शैंकी बग्गा एवं संतोष पिल्ले की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: नाबालिग बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म, झूठे दस्तावेज़ों से बच्चे को अपना बताने वाला दंपत्ति गिरफ्तार, मासूम बच्चा बरामद

सभी अतिथियों ने सिंधी पंचायत युवा विंग्स के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने वाला अनुकरणीय आयोजन बताया। कार्यक्रम का समापन झूलेलाल साईं के जयकारों, समाज की एकजुटता और भविष्य में ऐसे और आयोजनों के संकल्प के साथ हुआ।

READ ALSO  CG : कलेक्टर के निर्देश एवं श्रमायुक्त कार्यालय से समन्वय कर समस्या का हुआ त्वरित निराकरण…

यह भी पढें : Rajnandgaon: घुमका में अवैध मुरूम परिवहन पर माइनिंग विभाग की कार्रवाई, वाहन जब्त

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins