DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : नक्सल प्रभावित अचकट गांव में हर घर पहुंचा पीने का शुद्ध पानी

By lokesh sharma|30 Sep 2025, 4:07 PM
f X W

रायपुर,

Advertisement
Advertisement
नियद नेल्लानार

नक्सलवाद को खत्म कर सुकमा जिले में आधारभूत सुविधाओं को तेजी से विकसित करने की नियद नेल्लानार योजना का असर अब अचकट गांव में भी दिख रहा हैं। सुकमा के नक्सल प्रभावित ईलाके के अचकट गांव के हर घर में अब पीने के शुद्ध पानी के लिए नल लग गए हैं। घरों में लगे नलों में पानी आ जाने से अब ग्रामवासियों की पानी की पुरानी समस्या का समाधान हो गया हैं। अचकट गांव नक्सल प्रभावित कोंटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कामाराम का आश्रित ग्राम हैं।


जिला मुख्यालय से लगभग 95 किलोमीटर दूर बसे इस गांव के लोगों को अब तक हैंडपंप और कुएं के पानी पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी के मौसम में पानी की भारी किल्लत का सामना करना ग्रामीणों के लिए आम समस्या थी। इस समस्या का स्थायी समाधान निकालते हुए जिला प्रशासन ने 2 सोलर टैंक और 38 स्टैंड पोस्ट की स्थापना कर गांव में रहने वाले लगभग 120 ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्य से अचकट गांव के प्रत्येक परिवार को सीधे घर पर ही पीने का शुद्ध पानी मिल रहा है। ग्रामीणों ने भी इस योजना पर प्रसन्नता जाहिर की। ग्रामीण सुकमती सोड़ी ने कहा कि पहले हमें दूर से पानी लाना पड़ता था, जिससे कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो जाती थीं। अब घर में नल कनेक्शन लगने से हमें स्वच्छ पानी मिल रहा है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के बहुत आभारी हैं।
इसी तरह सोड़ी मुकेश, विजय सोड़ी और गणेश सोड़ी ने भी इस योजना की सराहना करते हुए इसे अपने जीवन स्तर में बड़ा सुधार बताया।

READ ALSO  सेवा और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins