छत्तीसगढ़

CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

By lokesh sharma|06 Jul 2026, 12:03 PM
f X W

जगदलपुर। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी पुरी तक सीधी रेल सेवा की उम्मीद एक बार फिर अधूरी रह गई। 6 जुलाई से शुरू हो रही पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार जगदलपुर तक नहीं किया गया। इस फैसले से स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि रथयात्रा सहित पूरे वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी जाते हैं। इसके बावजूद आज भी यात्रियों को दूसरे शहरों के रास्ते लंबी यात्रा करनी पड़ती है। क्षेत्रवासियों का तर्क है कि कोरापुट से कुछ दूरी बढ़ाकर ट्रेन को जगदलपुर तक लाया जा सकता है। इससे बस्तर संभाग के कई जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। संगठनों ने रेलवे अधिकारियों को पत्र भेजकर मांग दोहराई है। लोगों का कहना है कि पर्यटन, व्यापार और धार्मिक यात्रा के लिए यह सुविधा जरूरी है। वर्षों से केवल आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया। अब नई ट्रेन के साथ फिर जगदलपुर विस्तार की मांग तेज हो गई है। बस्तरवासी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि रेलवे जल्द इस मांग पर सकारात्मक फैसला करेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : 5 साल में दिवाली की रात 25 से ज्यादा आग की घटनाएं...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button