छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी, क्रिश्चियन फोरम का नेता गिरफ्तार …

By kadwaghut|08 Aug 2026, 11:52 AM
f X W

रायपुर: रायपुर में भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शुक्रवार को विवाद गहरा गया। टिप्पणी करने वालों के खिलाफ बीजेपी ने शिकायत की और छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया।Chhattisgarh Travel Guide बीजेपी और छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने अरुण पन्नालाल के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था।

Advertisement
Advertisement

रायपुर पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को सोशल मीडिया पेज में हंसराज गोयल नाम के व्यक्ति ने भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी ने भी आपत्तिजनक कमेंट किया और इसके बाद विवाद बढ़ा। भाजपा और हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया में कमेंट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेता अमित चिमनानी ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। ऐसे समय में भगवान शिव, शिवलिंग और सनातन धर्म के देवी-देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है। छत्तीसगढ़ बजरंग दल के जिलाध्यक्ष योगेश सैनी ने हिंदू देवी देवताओं पर कमेंट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, कि विदेशी फंड के दम पर अरुण पन्नालाल हिंदू आस्था का अपमान कर रहे है। उन्होंने अपने घर में अवैध कब्जा किया है। आरोपी पर ठोस कार्रवाई हो।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने संविदा नियुक्तियों के खिलाफ खोला मोर्चा, CG में बढ़ा विरोध

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins