छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में गांजा के साथ ओडिशा का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार …

By lokesh sharma|04 Jul 2026, 3:57 PM
f X W

रायपुर। गांजा के साथ ओडिशा का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार हो गया है। 03.07.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि पंडरी थाना क्षेत्रांतर्गत कापा स्थित माल धक्का रोड पास एक व्यक्ति अपने बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये चिन्हांकित किया गया। व्यक्ति से बात करने का प्रयास करने पर वह भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम मानस रंजन नाग होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। आरोपी मानस रंजन नाग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.180 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,09,000 /- रूपये तथा नगदी रकम 500/- रूपये जुमला कीमती लगभग 2,09,500 /- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 190/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है। गिरफ्तार आरोपी मानस रंजन नाग पिता सर्वेश्वर नाग

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  गढ़चिरौली से बस्तर रवाना हुए 50 पूर्व माओवादी, विदाई के वक्त भावुक हुए साथी

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins