छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : महेश नवमी पर अभिषेक, अन्नदान रक्तदान कर शोभायात्रा निकाली …

By kadwaghut|27 Jun 2026, 12:40 PM
f X W

राजनांदगांव| महेश्वरी पंचायत ने महेश नवमी पर्व मनाया। प्रदेश सभा से झंवर, प्रकाश लड्डा, नंदा भट्टड़, सुचिता राठी अतिथि रहे। अतिथियों ने माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 6 साल में निवर्तमान अध्यक्ष पवन डागा के नेतृत्व में पंचायत ने कई काम और आयोजन किए। पंचायत ने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Advertisement
Advertisement

पर्व की शुरुआत गुप्तेश्वर महादेव के अभिषेक से हुई। इसके बाद युवा मंडल ने रक्तदान शिविर लगाया। महिला मंडल ने वृद्धाश्रम में अन्नदान किया। महेश्वरी पंचायत ने भव्य शोभायात्रा निकाली। प्रसादी के साथ पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में संरक्षक मंडल से सूर्यकांत चितलांग्या, बृज किशोर सुरजन, मोतीलाल सोनी, दामोदर दास मुंदड़ा, राजेंद्र लढ्ढा मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : ट्रेन में मिले लावारिस बैग से 8.64 किलो गांजा बरामद…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins