छत्तीसगढ़

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

By lokesh sharma|30 Jun 2026, 4:05 PM
f X W

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के मार्गदर्शन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत आयोजित इस अभियान में शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। राज्यऔर स्थानीय प्रशासन

Advertisement
Advertisement

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बिछिया (पो) के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम पंचायत की स्वच्छाग्राही समूह की महिलाएं प्रतिदिन गार्बेज रिक्शा के माध्यम से स्वच्छता संदेश और प्रेरणादायक गीतों के साथ घर-घर पहुंचकर नियमित कचरा संग्रहण कर रही हैं। एकत्रित कचरे को एसएलडब्ल्यूएम शेड में लाकर पृथक्करण किया जाता है। इसके बाद प्लास्टिक कचरे को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट गनेकेरा भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

अभियान को सफल बनाने में सरपंच रीना गड़तिया, सचिव मेघनाद पटेल, जनपद सदस्य राजेश गड़तिया, विद्यालय प्रबंधन समिति, स्वच्छाग्राही समूह की महिलाओं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग रहा। ग्रामीणों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वच्छ और स्वस्थ गांव बनाने का संकल्प लिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : सुरजन गली के पास गहरे गड्ढे हो रहे, मरम्मत जरूरी…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins