छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1 हजार 242 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग …

By kadwaghut|22 Aug 2026, 3:14 PM
f X W

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए संचालित “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत जिले भर में आज कुल 1 हजार 242 बच्चों के हृदय की निःशुल्क जांच की गई। जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से अभनपुर टीम ए द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसदा में 143 बच्चों, अभनपुर टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला मोहंदी में 93 बच्चों, आरंग टीम ए द्वारा शासकीय हाई

स्कूल छटेरा में 77 बच्चों, आरंग टीम बी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसरंगी एवं शासकीय प्राथमिक शाला छतौना में 40 बच्चों, आरंग टीम सी द्वारा शासकीय हाई स्कूल पारागांव में 92 बच्चों, धरसींवा टीम बी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतरेंगा में 192 बच्चों, अर्बन टीम ए द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला गुरुनानक चौक एवं कुसुम ताई दाबके तात्यापारा में 121 बच्चों, अर्बन टीम बी द्वारा शासकीय मूक एवं बधिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरेना में 153 बच्चों, अर्बन टीम सी द्वारा मिडिल स्कूल अमलीडीह में 204 बच्चों तथा अर्बन टीम डी द्वारा सगेश गोगांव में 127 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक जिले में 1 लाख 85 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग तथा 26 बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ छोड़ने की तैयारी में मानसून, बारिश गायब, धूप तेज ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins