छत्तीसगढ़

CG : नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ …

By kadwaghut|27 Jun 2026, 4:15 PM
f X W

अम्बिकापुर । नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज समाज कल्याण विभाग द्वारा होली क्रॉस आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्यालय, अंबिकापुर में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टॉफ को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशामुक्त भारत अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य तथा समाज में इसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, स्टॉफ तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : कई स्कूलों के मैदानों में पानी भरने से खेल गतिविधियों पर लगा ब्रेक

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins