छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG :फार्म हाउस में 7 लाख की चोरी, हथियारबंद बदमाश CCTV में कैद …

By kadwaghut|03 Jun 2026, 12:41 PM
f X W

बिलासपुर। इवेंट आर्गनाइजर के फार्म हाउस पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने ताला तोड़कर अलमारी के लॉकर में रखे 1.50 लाख रुपए कैद और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 7 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। अपनी पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। हालांकि, पूरी वारदात डीवीआर में रिकॉर्ड हो गई। चोरी का फुटेज भी सामने आया है, जिसमें नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।

पति प्रमोद जैन के निधन के बाद वह शहर में रहती हैं और हर दिन फार्म हाउस की देखरेख के लिए जाती हैं। शाम को वापस अपने घर लौट आती हैं। इसी दौरान बदमाशों ने फार्म हाउस को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि फार्म हाउस के कमरे में एक अलमारी रखी हुई थी, जिसमें 1 लाख 50 हजार रुपए कैद, सोने-चांदी के जेवरात, चांदी की मूर्तियां और सिक्के रखे हुए थे। 1 जून की रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच अज्ञात बदमाश फार्म हाउस में घुस गए। बदमाशों ने पहले मेन गेट का ताला तोड़ा और फिर कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर डैमेज कर दिया। इसके बाद अलमारी में रखी कैश, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपए है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों की गूंज कानून व्यवस्था, कई मुद्दों पर विरोध ...

Related Articles

Back to top button