छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिला अस्पताल में जर्जर भवन, फायर सेफ्टी सहित 9 प्रस्तावों पर बैठक में बनी सहमति…

By kadwaghut|24 Sep 2026, 10:53 AM
f X W

राजनांदगांव , जिला अस्पताल की जीवनदीप समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जर्जर आवासीय भवनों को खाली कराकर तोड़ने, समिति की राशि बैंक में एफडी कराने, एंबुलेंस संचालन, फायर सेफ्टी, एसएनसीयू सहित सिविल और विद्युत कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद इसमें सहमति बनी।

जीवनदीप समिति मद से एंबुलेंस चलाने वाहन चालक रखने, अस्पताल में दो ईटीपी प्लांट संचालन करने लिए इलेक्ट्रिशियन रखने सहमति बनी है। जिला अस्पताल में दो नई एंबुलेंस को कंडम किए जाने का प्रस्ताव पर, व्यावसायिक परिसर में दुकान नंबर 8 की करीब 1.80 लाख बकाया किराया राशि वसूलने, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के लिए जरूरी मापदंडों के पालन पर जोर दिया गया। अन्य प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।

इन बिन्दुओं पर सहमति बनने से मिलेगा फायदा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के निरीक्षण की तैयारी के लिए 25 से 30 लाख के अनुमानित खर्च के प्रस्ताव में सहमति बनी। एसएनसीयू यूनिट में पावर सॉकेट एवं सबमेन कार्य कराने, आईएमएसीयू प्रोजेक्ट का संचालन करने एसएनसीयू में जीर्णोद्धार कार्य की जरूरत, सीजीएमएससी की ओर से 9.95 लाख का प्राक्कलन प्रस्तुत किए जाने सहमति बनी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : नागरिकों का आवागमन सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए कलेक्टर ने किया सड़कों-पुलों का निरीक्षण ...

Related Articles

Back to top button