छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से ग्राम बोड़ालाता में पुनः बहाल हुई बिजली आपूर्ति …

By lokesh sharma|26 Jun 2026, 4:01 PM
f X W

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड कुनकुरी की ग्राम पंचायत दाराखरिका के आश्रित ग्राम बोड़ालाता में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी गई है। इससे बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचायत दाराखरिका के सरपंच द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया था कि ग्राम बोड़ालाता में स्थापित ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र हाथी प्रभावित है तथा बरसात का मौसम प्रारंभ होने वाला है। ऐसे में अंधेरे के कारण जंगली हाथियों की गतिविधियों और विषैले जीव-जंतुओं से खतरा बढ़ने की आशंका थी। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की।

Advertisement
Advertisement
   मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश पर विद्युत विभाग ने त्वरित पहल करते हुए खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया, जिससे ग्राम बोड़ालाता में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। विद्युत व्यवस्था सुचारू होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से आमजन की समस्याओं के निराकरण की प्रभावी व्यवस्था बनाई गई है। विशेष रूप से बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित शिकायतों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल रही है।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बाल समाज समिति के नीरज अध्यक्ष चुने गए…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins