छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ग्राम पंचायत मुसरा के ग्रामसभा में ग्रीष्मकालीन धान उत्पादन पूर्णत: प्रतिबंधित प्रस्ताव पास

By kadwaghut|28 Nov 2025, 9:11 PM
f X W

– धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लेने के लिए किया गया प्रोत्साहित
राजनांदगांव । जिले में भू-जल स्तर के लगातार गिरावट के दृष्टिगत किसानों को ग्रीष्मकालीन फसल में धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मुसरा में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत मुसरा के ग्रामसभा में ग्रीष्मकाल में जल स्तर के गिरावट को ध्यान में रखते हुए रबी मौसम में धान उत्पादन को पूर्णत: प्रतिबंध करने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसकी जगह कम पानी उपयोग वाली अन्य दलहन-तिलहन फसल ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पानी बचाने के लिए ग्राम पंचायत में जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ग्राम पंचायत में सामुदायिक सोख्ता का निर्माण किया जाएगा। वर्षा जल संचयन के लिए मिनी परकोलेशन टैंक, निजी सोकपीट का निर्माण, वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करने कहा गया। ग्राम सभा में नागरिकों को कम पानी की आवश्यकता तथा अधिक उत्पादन वाली फसलों के संबंध में जानकारी दी गई। धान के बदले कम पानी से लेने वाले फसल लेने वाले किसान को सम्मानित करने की बात कही गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : तपकरा में नए तहसील कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति...

Related Articles

2

Back to top button