छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: हनुमान मंदिर के पास चाकू लहरा कर आने जाने वालो को डरा धमका रहा था आरोपी, गिरफ्तार …

By kadwaghut|25 Sep 2025, 9:57 PM
f X W

राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्यवाहियों में बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

गठुला नाला हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राकेश मंडावी (27 वर्ष) निवासी स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 13 को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा गया।

इसी तरह प्राप्त शिकायतों एवं विवादों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बदमाश गणेश राम साहू (32 वर्ष) निवासी रामनगर गौतम चौक तथा संतु सिन्हा (40 वर्ष) निवासी विवेकानंद चौक वार्ड क्रमांक 03 मोतीपुर को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई और न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई सहित सुरेन्द्र रामटेके, अरूण कुमार नेताम, वंदना पटले, सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग, तामेश्वर भुआर्य, मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, जयराम निषाद एवं चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढे: Rajnandgaon: पदयात्री युवती महिमा साहू की मौत, नाबालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार….

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : दिवाली पर्व में भीड़ को नियंत्रित करने की प्लानिंग...

Related Articles

2

Back to top button