छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : भारत के पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि…

By lokesh sharma|24 Jun 2026, 12:00 PM
f X W

रायपुर/दिल्ली । भारत रत्न एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति वराहगिरी वेंकट गिरि उर्फ वी. वी. गिरि की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छग के सीएम विष्णुदेव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न वी. वी. गिरि की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करता हूं। राष्ट्र व समाज सेवा के साथ श्रमिकों के जीवन में उजाला लाने वाले एक सच्चे नायक के रूप में आपको सदैव याद किया जाएगा।” राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न वी.वी. गिरि की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन! श्रमिक कल्याण, राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र को मजबूत करने में उनका अतुलनीय योगदान देश हमेशा याद रखेगा।

Advertisement
Advertisement

उनके विचार और आदर्श हमारे लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेंगे।” बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति वराहगिरि वेंकट गिरि की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं सादर नमन।”उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ वी.वी. गिरि की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। श्रमिक अधिकारों के प्रबल पक्षधर और राष्ट्रहित के लिए समर्पित आपका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।” हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक्स पर लिखा, “भारत रत्न एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति वी. वी. गिरि की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।

स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और श्रमिकों के अधिकारों के लिए उनके प्रयासों को देश हमेशा याद रखेगा।” बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर वक्ता, प्रसिद्ध लेखक एवं कुशल राजनीतिज्ञ भारत के चौथे राष्ट्रपति, भारत रत्न वी.वी. गिरि की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन।” भारत के चौथे राष्ट्रपति वराहगिरि वेंकट गिरि ने श्रमिक आंदोलनों और ट्रेड यूनियनों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे श्रम मंत्री, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल तथा भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में भी देश की सेवा करते रहे। सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1975 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

READ ALSO  CG : सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins