DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन पंजीयन की तिथियां जारी

By lokesh sharma|23 Jun 2026, 4:42 PM
f X W

गौरेला पेंड्रा मरवाही, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सत्र 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) हेतु ऑनलाइन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह प्रक्रिया राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक तथा आईटीआई संस्थानों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के लिए लागू होगी। आदिवासी विकास विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर किए जाएंगे। वर्ष 2026-27 के लिए नवीनीकरण आवेदन 20 जून 2026 से तथा नवीन आवेदन 1 अगस्त 2026 से स्वीकार किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं स्वीकृति की समस्त कार्रवाई निर्धारित समयावधि में पूरी की जाए, ताकि छात्रवृत्ति राशि का वितरण एवं भुगतान जनवरी 2027 तक पूर्ण किया जा सके।

Advertisement
Advertisement


छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के पालकों की वार्षिक आय सीमा 2.50 लाख रुपये तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 1 लाख रुपये निर्धारित की गई है। आवेदकों के पास सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र तथा पूर्व वर्ष की परीक्षा परिणाम संबंधी दस्तावेज होना आवश्यक है। छात्रवृत्ति की राशि पीएफएमएस के माध्यम से सीधे आधार सीडेड बैंक खातों में जमा की जाएगी। इसलिए विद्यार्थियों को आवेदन के समय सक्रिय एवं आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी दर्ज करना अनिवार्य होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थीयों के लिए वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल एनएसपी से ओटीआर प्राप्त करना भी अनिवार्य किया गया। नई संस्थाओं के संस्था प्रमुख एवं छात्रवृत्ति प्रभारी के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया है, जिससे छात्रवृत्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कलेक्टर जनदर्शन का नाम अब हुआ ‘कलेक्टर जनसुनवाई’

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins