छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिले में अब तक सिर्फ 8 मिमी बारिश, औसत से 90% कम…

By lokesh sharma|23 Jun 2026, 10:57 AM
f X W

राजनांदगांव , प्री मानसून बारिश इस बार निराशाजनक रही है। 1 जून से मानसून के प्रभावी होने तक के समय को प्री मानसून पीरियड माना जाता है। इस दौरान भी गरज-चमक के साथ बारिश होती है। लेकिन इस बार प्री मानसून बारिश ​की स्थिति बीते दस साल में सबसे कमजोर रही है।

Advertisement
Advertisement

1 जून से 22 जून तक जिले में सिर्फ 8 मिमी औसत बारिश दर्ज हुई है। यह इन दिनो की औसत बारिश से 90 फीसदी कम है। यानी पूरा प्री मानसून पीरियड सूखा ही बीत गया है। इधर मौसम विभाग ने बस्तर के दंतेवाड़ा में दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री की पुष्टि की है। इसे लेकर मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने की जो गति बनी हुई है। उस हिसाब से राजनांदगांव सहित प्रदेश के अन्य जिलों में प्रभावी होने से तीन से चार दिन का समय लग सकता है।

येलो अलर्ट: हवा की गति भी 40 किलोमीटर होगी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जिले को येलो अलर्ट पर रखा है। इस दौरान तेज अंधड़ चलने और गरज चमक के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है। हवा की गति 30 से 40 किमी. प्रतिघंटा की रह सकती है। मानसून के करीब आने से मौसम में बदल रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 साल के बुजुर्ग ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins