छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गुरु भगवंतों का आज शाम 6 बजे सनसिटी कॉलोनी में मंगल प्रवेश…

By lokesh sharma|23 Jun 2026, 10:41 AM
f X W

राजनांदगांव , सनसिटी कॉलोनी में निर्माणाधीन जैन मंदिर में विराजमान होने वाले जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर श्रीऋषभदेव भगवान, 23 वे तीर्थकर श्रीपार्श्वनाथ भगवान, उपकारी युगप्रधान दादा जिन कुशल सूरी गुरुदेव भव्य चल प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 24 व 25 जून को किया जा रहा है। यह समस्त आयोजन शासन प्रभावक, आचार्य भगवंत जिन पीयूष सागर सूरीश्वर जी मसा आदि ठाणा की निश्रा में सम्पन्न होगा। साथ ही साथ साध्वी विरागज्योति श्रीजी मसा, साध्वी स्नेहयशा श्रीजी मसा आदि ठाणा 6 का भी सानिध्य प्राप्त होगा।

Advertisement
Advertisement

चल प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के संयोजक गुलाब गोलछा ने बताया कि मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव के अंतर्गत 23 जून को सायं 6 बजे गुरु भगवंतों का मंगल प्रवेश सनसिटी में होगा। इसके बाद बुधवार को प्रातः 6 बजे से प्रतिष्ठा संबंधित विधि विधान व विविध पूजा प्रारंभ होगा। इसके बाद प्रात:10:27 बजे से भव्य 18 अभिषेक पूजन होगा। साथ ही संध्या में प्रभु भक्ति भजन गायक भावेश बैद,सजल बैद शांति विजय सेवा समिति द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति होगी।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण गुरुवार को प्रात: 07:20 बजे से होने वाली चल प्रतिष्ठा रहेगी, जिसमें जिनशासन परंपरा के अनुसार विधि-विधानपूर्वक प्रतिष्ठा होगी। प्रतिष्ठा के पश्चात शांति स्नात्र पूजन प्रात:10:21 बजे से होगा। श्रीतीर्थकर समवशरण जिनालय व दादा बाड़ी ट्रस्ट, सनसिटी के अध्यक्ष रमेश ललवानी,सचिव नीरज कोटडिया, संरक्षक प्रेमचंद गोलछा, मिश्रीलाल गोलछा, आनंद चोपड़ा (पप्पी), विनोद बोहरा, चल प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के संयोजक गुलाब गोलछा, सहसंयोजक वैभव गोलछा(लल्ला), सचिव अक्षय सांखला,कोषाध्यक्ष दीपक कोठारी ने उपस्थिति की अपील की है।

READ ALSO  माइनिंग से मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की राह पर छत्तीसगढ़, हाई-वैल्यू इंडस्ट्री पर सरकार का जोर
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins