छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: शराब की शीशी में मिला मरा हुआ मेंढक, शराब प्रेमियों में आक्रोश….

By kadwaghut|14 Jun 2026, 10:11 PM
f X W

रेवाडीह की पुरानी देशी शराब दुकान का मामला, सीलबंद बोतल पर उठे सवाल

राजनांदगांव। जिले के रेवाडीह स्थित पुरानी देशी शराब दुकान से खरीदी गई शराब की एक बोतल में मृत मेंढक मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शराब प्रेमियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं मामले ने शराब की गुणवत्ता और पैकेजिंग प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार एक उपभोक्ता ने रेवाडीह स्थित देशी शराब दुकान से देशी शराब का एक क्वॉटर खरीदा था। घर पहुंचने के बाद जब उसने बोतल को ध्यान से देखा तो उसके अंदर एक मृत मेंढक दिखाई दिया। यह देखकर वह हैरान रह गया और इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी।

देखते ही देखते यह खबर क्षेत्र में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शराब की बोतल पूरी तरह सीलबंद थी और उसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ के निशान नहीं थे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर मृत मेंढक बोतल के अंदर पहुंचा कैसे।

स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि शराब निर्माण या पैकेजिंग के दौरान इतनी बड़ी लापरवाही हुई है तो यह उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।

फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की पुष्टि और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

READ ALSO  CG : महानदी किनारे मिली महिला की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins