छत्तीसगढ़

CG : रिकेश सेन की पहल पर सड़क चौड़ीकरण व उन्नयन को मिली स्वीकृति …

By lokesh sharma|20 Jun 2026, 4:03 PM
f X W

भिलाई नगर । वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर कोहका-कुरूद मेन रोड से चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज तक 2.5 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन को लोक निर्माण विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर 7.06 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और निर्माण कार्य अगस्त माह से शुरू होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। सड़क बनने से मेडिकल कॉलेज, आसपास की कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा मरीजों और छात्रों की आवाजाही आसान होगी।

उन्होंने बताया कि वैशाली नगर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए सड़कों के विकास के साथ-साथ तीन ओवरब्रिजों की स्वीकृति भी मिली है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी और यातायात व्यवस्था मजबूत होगी।

विधायक सेन ने कहा कि सड़क, पुल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए वैशाली नगर को बेहतर और व्यवस्थित विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सड़क परियोजना क्षेत्र के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की नई आधारशिला साबित होगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins