छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : 14 लाख की 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपी गिरफ्तार …

By kadwaghut|25 Jul 2026, 4:07 PM
f X W

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने एमएसपी प्लांट से करीब ₹14.22 लाख मूल्य के एमएस चैनल एवं एमएस बीम की सुनियोजित हेराफेरी का पर्दाफाश करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी ड्राइवर, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे ट्रांसपोर्टर के वाहन नंबर का इस्तेमाल कर माल को गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय बेचने की साजिश रची थी। गिरफ्तार आरोपियों को 24 जुलाई 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रकरण में 25 नवंबर 2025 को ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ईश्वरी सिंह ने थाना चक्रधरनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि एमएसपी प्लांट जामगांव से जमशेदपुर भेजे जाने वाले ₹14,22,783 मूल्य के एमएस चैनल एवं एमएस बीम को विनोद साहू नाम बताने वाले एक व्यक्ति ने वाहन क्रमांक CG-15-AC-2383 के नंबर प्लेट का उपयोग कर लोड कराया, लेकिन माल निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंचाया। जांच में पता चला कि आरोपी न तो वास्तविक ड्राइवर था और न ही उसके द्वारा प्रस्तुत ड्राइविंग लाइसेंस एवं पहचान सही थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है, सामान ट्रांसपोटींग के लिए अक्सर वाहन मालिक राजेन्द राम यादव से वाहन लेता है । इसी सिलसिले में दिनांक 19.11.2025 को ड्राईवर विनोद साहू जो स्वयं को ट्रांसपोटर राजेन्द्र राम यादव का ड्राईवर बताते हुए सामान ट्रांसपोर्ट करने के लिए काम के लिए पूछा जिसे एमएसपी प्लांट जामगांव से जमशेदपुर कुछ सामान भेजना है, बताया था । शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 528/2025 धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

READ ALSO  CG : महासमुंद में भीषण हादसा, 16 चक्का ट्रक में घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत ...

विवेचना के दौरान पुलिस ने एमएसपी प्लांट के रिकॉर्ड, लोडिंग दस्तावेज, ट्रांसपोर्टर एवं वाहन मालिक से जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि पूरी वारदात एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत अंजाम दी गई थी। आरोपित कथित ड्राईवर विनोद साहू ने पत्थलगांव निवासी भगतपुरी गोस्वामी के साथ मिलकर MSP कंपनी आया था और ट्रांसपोटर राजेन्द्र राम यादव की गाड़ी बताकर एमएसपी जामगांव रायगढ़ से सिद्ध विनायक स्टील टाटा आदित्यपुर जमशेदपुर के लिए माल लोड कराया गया था किन्तु लोडिंग सामान ड्रायवर सहित गायब हो गया । जब वाहन मालिक राजेन्द्र राम यादव से पूछा तो उसने ड्रायवर विनोद साहू नाम के किसी भी व्यक्ति को जानने से इंकार किया । पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं लगातार पूछताछ के आधार पर भगतपुरी गोस्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी भगतपुरी गोस्वामी निवासी पत्थलगांव ने खुलासा किया कि उसने फर्जी नाम से काम करने वाले ड्राइवर पुष पुरी गोस्वामी (फर्जी नाम विनोद साहू), वाहन मालिक विकास मल्लिक, अपने दोस्त तसौवर अंसारी उर्फ शाहरूख, अभय रवानी एवं प्रेम रवानी के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई थी। आरोपियों ने ट्रांसपोर्टर के वाहन का नंबर प्लेट लगाकर एमएसपी प्लांट से माल लोड कराया और उसे गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय अन्यत्र बेच दिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी भगतपुरी गोस्वामी ने घटना में प्रयुक्त ट्रक सहित लगभग 30 टन एमएस चैनल एवं एमएस बीम का सौदा आरोपी अभय रवानी से लगभग ₹7 लाख में किया था। अभय रवानी ने पुलिस को बताया कि उसने माल एवं ट्रक अपने परिचित राजीव मल्लिक निवासी धनबाद को बेच दिया। मामले में पुलिस राजीव मल्लिक तथा फर्जी ड्राइवर पुष पुरी गोस्वामी की तलाश कर रही है।

READ ALSO  Rajnandgaon : तीन खिलाड़ियों का प्रदेश की हॉकी लीग में चयन, अब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ दिखाएंगे दम

प्रकरण में आरोपियों द्वारा साक्ष्य मिटाने एवं योजनाबद्ध तरीके से सामूहिक अपराध करना पाए जाने पर धारा 338 बीएनएस तथा धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपी भगतपुरी गोस्वामी, तसौवर अंसारी उर्फ शाहरूख, अभय कुमार रवानी एवं प्रेम कुमार रवानी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी 1. भगतपुरी गोस्वामी पिता धरमपुरी उम्र 48 वर्ष निवासी पत्थलगांव जिला जशपुर (छ०ग०) 2. तसौवर अंसारी उर्फ शाहरूख पिता मुख्तार अंसारी उम्र 30 वर्ष निवासी अर्स थाना सेन्हा जिला लोहरदगा (झारखण्ड) 3. अभय कुमार रवानी पिता नंदलाल रवानी उम्र 24 वर्ष निवासी हरीना बस्ती थाना बरोरा जिला धनबाद (झारखण्ड) 4. प्रेम कुमार रवानी पिता विनोद कुमार रवानी उम्र 24 वर्ष निवासी हरीना बस्ती थाना बरोरा जिला धनबाद (झारखण्ड)

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button