छत्तीसगढ़

CG : शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म , मामला दर्ज …

By lokesh sharma|20 Jun 2026, 1:49 PM
f X W

अंबिकापुर । सरगुजा जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक आदिवासी युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपित एजाज अहमद और उसकी बहन फरहा सबा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वर्ष 2021 में वह नौकरी की तलाश में अंबिकापुर आई थी। इसी दौरान जुलाई 2022 में उसकी पहचान खैरबार निवासी एजाज अहमद से हुई। आरोप है कि एजाज ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर उसे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए राजी कर लिया।

पीड़िता के अनुसार 30 जुलाई 2022 को किराए के कमरे में दोनों के बीच पहली बार शारीरिक संबंध बने। इसके बाद कई वर्षों तक दोनों साथ रहे। युवती का आरोप है कि इस दौरान एजाज ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन हर बार शादी की बात आने पर आर्थिक स्थिति और परिवार की सहमति का हवाला देकर टालता रहा।
गर्भवती होने पर बढ़ा विवाद

शिकायत के मुताबिक जब युवती गर्भवती हुई और उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपित का व्यवहार बदल गया। युवती ने आरोप लगाया कि एजाज ने उसके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

पीड़िता का कहना है कि 20 अगस्त 2025 को एजाज अपनी बहन फरहा सबा के साथ उसके कमरे पर पहुंचा और गर्भपात कराने के लिए दवा खिलाने का प्रयास किया। दवा लेने से इनकार करने के बावजूद उस पर लगातार दबाव बनाया गया। बाद में भावनात्मक रूप से समझाकर उसे गर्भपात के लिए तैयार किया गया और 21 अगस्त 2025 को जिला अस्पताल सूरजपुर में गर्भपात कराया गया।
दूसरी शादी की तैयारी की जानकारी मिलने पर खुला मामला

READ ALSO  CG : कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, आज गांव में डिजिटल सेवाओं की बनीं पहचान ...

युवती ने बताया कि बाद में उसे पता चला कि एजाज दूसरी युवती से शादी की तैयारी कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपित ने अलग धर्म का हवाला देते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इसके बाद भी एजाज शादी का आश्वासन देता रहा और कई बार नशे की हालत में उसके कमरे पर पहुंचकर जबरदस्ती करता था।
पुलिस ने दर्ज किया मामला

मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने 18 जून 2026 को गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एजाज अहमद और फरहा सबा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins